45 मिनट तक इंडो-नेपाल बॉर्डर पर जवान ने चलाईं 200 से अधिक गोलियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के किशनगंज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB के एक जवान ने 200 से अधिक गोलियां चलाईं। इलाके में दहशत का माहौल है। घटना दिघबैंक थानाक्षेत्र के पिल्टोला सीमा चौकी पर SSB कैंप में घटी। दोपहर के लगभग 3 बजे गोलियां चलीं और 45 मिनट तक चलती रहीं। घटनास्थल पर एसएसबी अधिकारियों ने जवान को काबू किया। गौरतलब है कि SSB जवान को मानसिक रुप से अस्थिर बताया गया है।
