महिला सफाईकर्मी ने चुराई मोरक्को के राजा की 36 घड़ियां, हर एक की कीमत 14 लाख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका में मोरक्को के राजा मोहम्मद VI की 36 घड़ियां चोरी करने के आरोप में उनके महल की एक महिला सफाईकर्मी को 15 साल की जेल हुई। हर घड़ी की कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई। वहीं घड़ियां खरीदने वाले सोना व्यापारियों समेत 14 अन्य पुरुषों को भी 4 साल की जेल हुई। जानकारी के मुताबिक, महिला ने अधिकतर घड़ियों को पिघलाया और इन्हें बेचकर खूब धन जुटाया।