आगरा में हाईजैक हुई बस का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, एक अन्य फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आगरा में मंगलवार रात हाईजैक हुई बस के मुख्य आरोपी की पुलिस संग आज सुबह मुठभेड़ हुई। दाहिने पैर में गोली लगने पर प्रदीप गिरफ्त में आया। मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता का साथी यतेंद्र यादव मौके से फरार हुआ। स्वाट टीम के सिपाही सुदर्शन घायल हुए। दक्षिणी बाईपास से बदमाशों ने 34 यात्रियों से भरी बस हाईजैक की। चालक और परिचालकों ने मलपुरा थाने में घटना की सूचना दी थी।
