50 हजार का इनामी बदायूं सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी महंत हुआ गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बदायूं के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुजारी उघैती के ही मेवली गांव में एक महिला के घर में छिपा हुआ था। शक होने पर लोग उस महिला के घर में घुस गए थे। भीड़ को देखकर पुजारी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
