जामिया में फायरिंग करने वाले की हुई पहचान, पूर्व DGP का बयान- वहां होता तो गोली मार देता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के जामिया में गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स राम भगत गोपाल है और वो ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। गोपाल जामिया का स्टूडेंट नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। वहीं जामिया फायरिंग पर बोले पूर्व DGP- मैं वहां होता तो हमलावर को गोली मार देता।
