उन्नाव पुलिस का शर्मनाक चेहरा आया सामने, छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची महिला से कहा रेप होगा तब देखेंगे
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उन्नाव रेप केस का मामला अभी शांत भी नही हुआ था, कि आरोपों में घिरी उन्नाव पुलिस पर एक महिला ने पुलिस थाने में बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार कुछ बदमाशों ने उससे रेप करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। जब वह इसकी शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस वालों ने उससे कहा कि अभी रेप तो नहीं हुआ है, जब होगा तो देख लेंगे।
