अफगान संसद के लिए कर रही थी काम,दिन दहाड़े की गयी इस महिला पत्रकार की हत्या
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: social media
अफगानिस्तान की पूर्व महिला सलाहकार और वर्तमान में अफगान संसद के लिए काम कर रही मीना मंगल की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है| फिलहाल इस हत्या को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही हत्या का कारण पता चल पाया है किन्तु महिला अधिकार कार्यकर्त्ता वाजमा का कहना है की मंगल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके जीवन पर खतरा होने की जानकारी दी थी|
