दुनिया भर में महिलाओं से बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ भारत सहित इन देशों में भी हो रहें है जोरदार आंदोलन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म जैसी हिंसक घटनाओं से भारत सहित विश्व के कई देश परेशान हैं। इस तरह के मामलों के खिलाफ अब महिलाएं लामबंद होने लगी हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर इटली, चिली, वेनेजुएला, लेबनान और जर्मनी सहित कई देशों में हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं। अपना विरोध जताने के लिए महिलाएं 'रेपिस्ट इज यू' नामक गाना भी गा रहीं है।
