यूसुफ का खुलासाः दिल्ली-यूपी में थी फिदायीन हमले की साजिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलिस गिरफ्त में अबू यूसुफ ने खुलासा किया कि दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी फिदायीन हमले की साजिश थी। दिल्ली में अबू यूसुफ तो यूपी में अन्य आतंकी हमले करता। दूसरे आतंकी की जानकारी नहीं मिली। यूपी में फिदायीन हमला कहां होना था इसको लेकर अबू यूसुफ ने कुछ नहीं बताया है, लेकिन शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि वह जगह अयोध्या हो सकती है।
