साध्वी से गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, महज 12 साल है उम्र
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
झारखंड के गोड्डा जिले में महर्षि संतसेवी सत्संग आश्रम में एक साध्वी से गैंगरेप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की उम्र महज 12 साल है। ऐसे में उपर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब मामले के चौथे आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है और लगातार दबिश दे रही है।