अमेरिका की रहने वाली इस लड़की को टिक-टॉक पर चीन का विरोध करना पड़ा महंगा, अकाउंट ब्लॉक
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका की रहने वाली 17 वर्षीय फिरोजा अजीज नाम की लड़की को चीन का विरोध करना महंगा पड़ गया। दरअसल यह लड़की चीन में मुसलमानों पर डिटेंशन कैम्प में सरकार की कार्यवाही और मुसलमानों के प्रति हो रहे अत्याचार को लेकर टिक-टॉक के माध्यम से अपना विरोध जता रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही कम्पनी द्वारा उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि टिक-टॉक ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया है।
