पोस्टमैन ने 24,000 चिट्ठियों को नहीं किया डिलीवर, घर पर कर रहा था जमा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान में कानागावा के एक पूर्व पोस्टमैन का मामला सामने आया। 61 वर्षीय इस पोस्टमैन पर आरोप लगा है कि ये 2003 से पत्रों की गंतव्य स्थानों पर डिलीवरी नहीं कर रहा था। जब मामले की जांच की गई तो उसके घर से 24,000 से ज्यादा पत्र मिले। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूलते हुए बताया कि वो जूनियर से काम में कमतर नहीं दिखना चाहता था, इसलिए उसने ऐसा किया।
