इस साल भारतीय सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 27 आतंकियों समेत 66 को किया ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारतीय सुरक्षाबलों ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 66 आतंकियों को मार गिराया है, जिसमें से 27 जैश-ए-मोहम्मद के हैं. इनमें से 19 पुलवामा आतंकी हमले के बाद मारे गए हैं. इनमें जैश के दो टॉप कमांडर मोहम्मद उमर और उस्मान इब्राहिम उर्फ हैदर भी शामिल थे. सूत्र के अनुसार, हमले के 45 दिनों के भीतर घाटी में जैश की गतिविधियों को सुरक्षाबलों ने अपने अभियानों से बेअसर कर दिया. इन अभियानों के दौरान कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया.
