ISI ने दी पठानकोट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: India Rail Info
सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक ISI द्वारा पठानकोट कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है. वहीं ISI ने पठानकोट रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के नाम धमकी भरा पत्र भी भेजा है. जिसके बाद रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों को आदेश जारी कर अलर्ट रहने को कहा गया है. वहीं पुलिस को आदेश दिया गया है कि कोई भी वाहन रेलवे स्टेशन के बाहर न खड़ा हो और लावारिस चीजों की तुरंत विभाग को जानकारी दी जाए.
