राजकोट के अस्पताल में आग लगने के मामले में तीन डॉक्टर गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के राजकोट में COVID-19 अस्पताल में लगी आग की घटना के मामले में पुलिस ने तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गुजरात सरकार ने गुजरात HC के नेतृत्व में घटना की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन किया है। साथ ही आयोग को तीन महीने के अंदर इस संबंध में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। बता दें घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी।