अपने साथ हो रही अभद्रता और हमले रोकने के लिए डॉक्टरों ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर मांगी CRPF सुरक्षा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महामारी के समय दिनरात एक कर देश की सेवा करने वालें डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ आये दिन अभद्रता और हिंसा की खबरें आ रहीं हैं। इसे देखते हुए एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर डॉक्टरों की रक्षा के लिए CRPF सुरक्षा और मेडिकल से सम्बंधित आवश्यक उपकरणों की मांग की है। इस पर गृहमंत्री जल्द ही कोई कड़ा फैसला ले सकतें हैं।
