आज सेनेगल से भारत लाया जाएगा अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, कागजी कार्रवाई हुई पूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार हुए अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को आज भारत लाया जाएगा। इस संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी हुई। पुजारी आखिरी बार सेनेगल से ही भागा था। भारत आने पर वो कर्नाटक पुलिस की कस्टडी में रहेगा। पुजारी को सेनेगल से फ्लाइट में बिठा दिया गया है, आज वो भारत में लैंड करेगा। सेनेगल में एंटोनी फर्नांडिस के नाम से पासपोर्ट बनाकर वो रह रहा था।
