भारत में घुसपैठ करने के लिए POK में 16 आतंकी ट्रेनिंग कैंप सक्रिय, अलर्ट हो चुका है जारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि LOC के पार POK में 16 आंतकी कैंप सक्रिय हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से LOC के उस पार 16 आतंकी कैंप सक्रिय हुए हैं. इनमें से ज्यादातर कैंप भारत में घुसपैठ करने के लिए योजना बना रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलवामा हमले के बाद घाटी से जैश-ए-मोहम्मद को समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसके बाद से POK में आतंकियों को तैयार किया जा रहा है
