यौन उत्पीड़न करता था संपादक, महिला इंटर्न ने मौत के घाट उतारा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मुंबई की एक मासिक समाचार पत्रिका इंडिया अनबाउंड के संपादक की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझ गई है. रविवार को संपादक नित्यानंद पांडे का शव भिवंडी के खरबू के खार्डी गांव में नाले के पास मिला था. जिसके बाद ठाणे पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक महिला इंटर्न और मैग्जीन के प्रिंटर को गिरफ्तार कर लिया है. इंटर्न अंकिता मिश्रा का आरोप है कि दो साल से एडिटर यौन शोषण कर रहा था.
