देशद्रोह का आरोपी शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र शरजील इमाम को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें बिहार के जहानाबाद से शरजील को दिल्ली और बिहार पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सोमवार रात को उसके भाई और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शरजील को दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और यूपी पुलिस तलाश रही थी। उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है।
