Video: TRS कार्यकर्ताओं की गुंडई, महिला वन विभाग अधिकारी को डंडो से पीटा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
रविवार को तेलंगाना से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें TRS कार्यकर्ताओं और वन विभाग की टीम के बीच हाथापाई दिखाई गई. दरअसल मामला कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सरसाला गांव का है. जहां पर राज्य सरकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम हरिताराम की तैयारियां करने के लिए वन विभाग की एक टीम पहुंची तो दबंग कार्यकर्ताओं और पुलिस दल ने वन रक्षक टीम पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं इस हमले में FRO सी. अनीता भी घायल हो गईं.
