ट्रंप की धमकी बेअसर, ईरान ने फिर ग्रीन जोन में दागे रॉकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने फिर कड़े तेवर दिखाते हुए बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर ग्रीन जोन में 2 रॉकेट दागे। हमले में नुकसान नहीं हुआ। इराकी सेना ने हमले की पुष्टि की। दो दिन पहले भी ईरान ने अमेरीकी दूतावास को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया था। तब भी मिसाइलें ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास से कुछ दूर गिरी थीं।
