शाहजहांपुर में दो तस्करों से ढाई करोड़ रुपए की स्मैक बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा पुलिस ने पौन किलो स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं पकड़ा गया एक तस्कर बरेली और दूसरा हरियाणा के पानीपत जनपद का है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर एक बाइक को रोका। जिसके बाद तलाशी के दौरान स्मैक बरामद हुई।