ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में नाइटक्लब के बाहर हुई फायरिंग, 1 की मौत और 4 घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Reuters
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित एक नाइटक्लब में खुलेआम गोलीबारी की घटना सामने आई है. नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में 1 सुरक्षागार्ड की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक, यह गोलीबारी सुबह 3.20 बजे हुई है और यह गोलीबारी लिटिल चैपल स्ट्रीट और लारवर्न रोड पर हुई है.
