नोएडा में ATM कार्ड की क्लोनिंग करने वाले दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम टीम ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनपर एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी नाइजीरिया और दूसरा केन्या का निवासी है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 96 रीराइटेबल एटीएम कार्ड, 2 कार्ड क्लोनिंग मोडयूल, 2 लैपटॉप आदि चीजें बरामद की हैं। दोनों आरोपी स्टडी वीजा पर ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे।