एक भारतीय समेत दो विदेशियों की अफगानिस्तान में हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आंतकियों ने एक भारतीय नागरिक समेत 3 विदेशियों को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। एक इंटरनेशनल कंपनी में काम करने वाले इन तीनों व्यक्तियों में एक भारतीय, एक मलेशियाई और एक मेक्डोनियन नागरिक था। तीनों लोगों को PD9 द्वारा काबुल के मुसाही से अगवा किया गया था। तीनों के शवों से मिले पहचान पत्र के आधार पर इनकी पहचान हो सकी। फूड कंपनी में काम करने वाले तीनों लोगों के शव पुलिस द्वारा बरामद करने के बाद जांच जारी है।
