कश्मीर के अवंतीपोरा से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा जिले में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों को हथियार, गोला बारूद, परिवहन और रहने की सुविधा आदि सहायता देते थे। दोनों पंपोर और त्राल क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां भी आतंकियों तक पहुंचाते थे। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की अधिक जानकारी में जुटी है।