अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तयैबा के 2 आतंकी किए ढे़र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीती रात जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित बिजबेहरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में लश्कर-ए-तयैबा के 2 आतंकी ढेर हुए। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ। गुंडबाबा संगम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय हैं और फिलहाल उनकी पहचान सुनिश्चित कराई जा रही है। मारे गए एक आतंकी की पहचान स्थानीय कमांडर फुरकान के रूप में हुई है।
