एलओसी के पास सेना ने तबाह की पाकिस्तानी मिसाइल शेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास एक गांव में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा दागी गई दो मिसाइल शेल को नष्ट किया। बता दें कि पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर हर दिन सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान 77 दिनों में 300 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है।
