डेढ़ किलो हेरोइन के साथ दिल्ली में दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, छह करोड़ है कीमत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया। हेरोइन की कीमत छह करोड़ से अधिक बताई गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। सूचना मिली थी कि दो विदेशी नागरिक जनकपुरी में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले हैं। दोनों आरोपी उत्तम नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।
