भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, ढेर किए दो सैनिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नौशेरा सेक्टर के सामने एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने कल संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो सैनिकों को मार गिराया। इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार रात भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान हीरानगर सेक्टर के पानसर इलाके में करीब छह घंटे तक गोलाबारी कर सुरक्षा बांध बनाने के काम को प्रभावित करने का प्रयास किया।
