लाहौर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फायरिंग, 2 पाकिस्तानियों की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को रंजिश के चलते सऊदी अरब से उमरा करके लौट रहे 2 पाकिस्तानियों की लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के इंटरनेशनल अराइवल लाउंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं हादसे के बाद एयरपोर्ट लाउंज में मौजूद सैकड़ों लोंगो में भय व्याप्त हो गया. पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्सेज के जवानों ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है. दोनों संदिग्धों की पहचान अरशद और शान के रूप में हुई है.
