लंदन से पाकिस्तान आई 2 बहनों की संदिग्ध हालत में मौत, ऑनर किलिंग का शक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की 2 सगी बहनों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मौत के पीछे ऑनर किलिंग का संदेह जताया जा रहा है। दोनों हाल ही में अपने मां-बाप के साथ लंदन से पाकिस्तान आई थीं। दोनो बहनें अपने घर के बाथरूम में मृत पाई गई। वहीं लड़कियों के पिता ने बताया कि हीटर से गैस लीक होने के कारण उनकी बेटियों की मौत हो गई।