सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर किए। आतंकी जिस मकान में छिपे थे; उसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान आग भी लग गई। आतंकियों की सूचना पर इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को देख फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में आतंकी ढेर हुए। इससे पहले इलाके के सभी रास्ते बंद किए गए थे।
