श्रीनगर के लवेपोरा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज श्रीनगर के लवेपोरा में संदिग्ध आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 आतंकी ढेर हुए, जबकि सीआरपीएफ का 1 जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ। घाटी में चेकिंग अभियान जारी है। इस क्रम में सेना ने इलाके में आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा था। इससे पहले कल सीमा पार से भी गोलीबारी हो चुकी है। पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर सीज़फायर उल्लंघन किया था।
