जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने बारामूला के सोपोर मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी किए ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के डांगरपोरा में सुबह आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी. इस सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सख्त घेराबंदी करते हुए एक मकान में छिपे आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा, जिसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा 2 आतंकियों को मार गिराया. वहीं एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाओं और शैक्षिक संस्थानों को भी बंद कर दिया है.
