गौतम बुद्ध नगर में दो महिला डॉक्टरों पर हमला, पड़ोसी चिल्ला रहे थे- ये कोरोना फैला रहीं हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तैनात दो महिला डॉक्टरों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया। डॉक्टरों पर गौतम बुद्ध नगर में उनके पड़ोसियों ने ये कहकर हमला किया कि वे यहां कोरोना फैला रही हैं। इस सिलसिले में हौजखास पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ और आरोपी की गिरफ्तारी हुई। डॉक्टरों पर हमले की घटना तब सामने आई, जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की।
