अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा किया, तलाशी अभियान जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsdig
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत जांफरा से अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीते लगभग 10 दिनों में हुई यह ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले जांफरा के सूचना आयुक्त सुलेमान तनाऊ अंका ने बताया था कि अज्ञात बंदूकधारी गाड़ियों में भरकर जंगाबे के सरकारी बालिका विद्यालय में घुसे और छात्राओं को अपने साथ ले गए। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।