बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का एक स्कूल वैन पर हमला, 4 शिक्षिकाएं घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में 4 शिक्षिकाएं घायल हुईं। वाकया दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान के मस्टंग जिले का है। घायल शिक्षिकाओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सारे इलाके को घेरकर उसकी नाकाबंदी कर दी और बंदूकधारियों की तलाश तेज की। बता दें अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
