उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को जलाने के बाद उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके रिश्तेदारों को घर-दुकानों में आग लगाने की धमकी दी गई है। दरअसल, पीड़िता के परिवार के कुछ लोग उन्नाव के शुक्लागंज में रहते हैं। उनके घर के पास ही आरोपियों के रिश्तेदार रहते हैं। जिन्होंने पीड़िता के रिश्तेदारों को जान से मारने और आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
