उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आज दोपहर 2 बजे उन्नाव रेप केस के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने सेंगर पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। 16 दिसंबर को कोर्ट ने सेंगर को धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत अपहरण और रेप का दोषी ठहराया था। सेंगर ने नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की का रेप किया था।
