यूपी पुलिस ने फिर दिखाई बर्बरता, ऐपल के मैनेजर की गोली मारकर हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Facebook
पिछले दिनों मेरठ पुलिस ने एक महिला के साथ लव जिहाद के नाम पर काफी मारपीट की थी. अब एक बार फिर यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है. शुक्रवार की रात को यूपी पुलिस के कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने एप्पल में सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रशांत ने विवेक को गाड़ी रोकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी उसके बाद प्रशांत ने उन पर फायरिंग की और गोली सीधे उनके सिर में जाकर लगी इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई है