फिर बदमाशों की गोलियों की भेंट चढ़ा यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल,सीएम योगी ने जताया दुख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में कॉन्स्टेबल हर्ष चौधरी गोली लगने से शहीद हो गए है. अमरोहा के थाना बछरोहा में तैनात हर्ष की अभी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी. रविवार शाम को कुख्यात अपराधी शिव अवतार और पुलिस मुठभेड़ में ये हादसा हुआ. पिछले साल भी शामली के अंकित तोमर बदमाशों की गोली लेने से शहीद हो गए थे. सीएम योगी ने हर्ष की पत्नी को 40 लाख और माता पिता को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.