US रक्षा मंत्रालय : ईरान हमले में 34 अमेरिकी सैनिकों को पहुंचा मानसिक आघात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया इराक में सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले से 34 अमेरिकी सैनिकों को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने इराक में उन सैनिकों के अड्डों पर मिसाइल से हमला किया था, जहां अमेरिकी सैनिक रहते हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले कहा था हमले में ना कोई अमेरिकी सैनिक मारा गया और ना ही कोई घायल हुआ।