हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अमेरिका का ड्रोन हमला, 25 आतंकी ढेर 51 घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इराक के हिजबुल्लाह मिलिशिया पर अमेरिका ने ड्रोन से हमला किया। इस हमले में 25 लोगों के मारे और 51 अन्य के घायल होने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इराक और सीरिया में आतंकी संगठन काटाब हिजबुल्लाह के 5 ठिकानों पर हमले किए गए। ये हमले अमेरिकी ठिकानों पर हुए हालिया हमले के बदले किए गए। जिसमें एक अमेरिकी रक्षा कांट्रैक्टर की मौत हो गई थी।