इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से हुआ हमला, एक लॉन्च पैड बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इराक के किरकुक में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बीती रात रॉकेट से हमला हुआ। हमले वाली जगह पर अमेरिका के साथ-साथ इराकी संघीय पुलिस बल भी तैनात था। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक लॉन्च पैड बरामद किया है। इसी से रॉकेट दागे गए थे। जिसके अंदर अब भी 11 रॉकेट हैं। वहीं हमलावर भागने में सफल रहे।