मारा गया ओसामा का बेटा हमजा बिन लादेन, राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुष्टि
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की है कि अलकायदा के फाउंडर और 9/11 के मास्टमांइड ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन अमेरिका विरोधी अभियान के तहत पाकिस्तान- अफगानिस्तान क्षेत्र में हमले के दौरान मारा गया. हालांकि ट्रंप ने अभी तक सटीक स्थान के बारे में नहीं बताया है, जहां पर अमेरिकी सेना ने हमजा को मार गिराया है. हमजा के मारे जाने की खबर समाचार एजेंसी AFP ने दी है.
