लंदन ब्रिज हमले के संदिग्ध उस्मान खान का पाकिस्तान संबंध आया सामने
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के पास हुई चाकूबाजी की घटना में मारा गया संदिग्ध आतंकी उस्मान खान का पाकिस्तानी सम्बंध सामने आया है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी उस्मान खान ने 19 वर्ष की उम्र में ही पाकिस्तान जाकर आतंकवादी कैंप स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके साथ ही उसने 2010 में लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर भी हमले की कोशिश की थी।
