न्यूजीलैंड के बाद नीदरलैंड में अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, कई घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Reuters
न्यूजीलैंड हमले के बाद सोमवार को नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर के एक ट्राम में हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई, जबकि कई के घायल होने की खबर है. वहीं मदद के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया. स्थानीय पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इलाके में ट्राम सेवा को रोक दिया गया है. उत्रेक्थ पुलिस मामले की जांच कर रही है.
