उत्तर प्रदेश: जिस बेटी की 'हत्या' के जुर्म में सजा भुगत रहे पिता-भाई, वह निकली जिंदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आदमपुर थाना पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। पुलिस ने एक युवती की हत्या के जुर्म में उसके पिता और भाई सहित 3 लोगों को जेल पहुंचा दिया था। अब उसी युवती को करीब 18 महीने बाद पीड़ित परिवारवालों ने जिन्दा बरामद कर लिया है। आदमपुर थाना पुलिस का यह सनसनीखेज कारनामा उजागर होने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियो के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाई है।